लक्सर में सर्वसमाज बैठक के चलते जाम, दूल्हे की कार फंसी

 

लक्सर (हरिद्वार) : खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थन में आयोजित सर्वसमाज की बैठक को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों के चलते लक्सर में शुक्रवार को भारी जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक बारात की कार, जिसमें दूल्हा सवार था, इस जाम में ही फंस गई।

सुल्तानपुर गांव निवासी समीर आलम का शुक्रवार को निकाह था। बारात को रुड़की जाना था, जो समय पर सुल्तानपुर से रवाना भी हुई। दूल्हा अपने परिजनों के साथ एक कार में ही सवार था। लेकिन जैसे ही बारात कुंआखेड़ा मार्ग से होकर पुरकाजी-हरिद्वार हाईवे की ओर बढ़ी, रास्ते में भुरनी तिराहे पर लगाए गए बैरिकेड्स व हाईवे पर लगे जाम के कारण दूल्हे की कार भी फंस गई।

इधर, वधू पक्ष की ओर से लगातार फोन कॉल्स आ रहे थे, जिनमें समय से निकाह में पहुंचने व लोकेशन की जानकारी ली जा रही थी। जाम में फंसे दूल्हा और उसके परिजन बेहद ही परेशान दिखे।

स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों व अन्य वाहन चालकों ने मदद का हाथ भी बढ़ाया। उन्होंने किसी तरह दूल्हे की कार को जाम से बाहर निकलवाया व लक्सर-रुड़की हाईवे की ओर मोड़कर उसे रुड़की के लिए रवाना भी किया।

प्रशासन की तैयारियों और यातायात अवरोधों के कारण आम जनता को भी काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, दूल्हा समय से निकाह स्थल की ओर रवाना हो सका, जिससे एक बड़ा संकट भी टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!