
एसकेविरमानी / देहरादून ।पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी नवरात्रि पर्व तथा रमजान के पावन अवसर पर सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा प्रभारी/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों की विडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी ली गयी।
गोष्ठी के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सभी प्रभारी/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए वर्दी में एवं सादे वस्त्रों में गश्त बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांयकाल में महिलांए खरीददारी करने हेतु काफी संख्या में बाजार के लिये निकलती हैं, अत: बाजारों तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का समय से प्रबन्ध किए जाएं।
उपमहानिरीक्षक ने कहा कि नवरात्रि के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान व जागरण आदि किये जायेगें, इन सभी के विषय में समय पूरी जानकारी करते हुए किसी भी धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाये। नवरात्रि एवं रमजान के दृष्टिगत सभी धार्मिक गुरूओं तथा पुजारियों एवं मौलवियों के साथ शांति गोष्ठी आयोजित की जाए किसी भी धर्म/सम्प्रदाय के ऐसे व्यक्ति जिसके द्वारा आपसी सौहार्द अथवा माहौल को खराब करने का प्रयास किया जाता है को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा। इसलिये सभी धर्म के लोग आपस में सामाजिक सौहार्द कायम रखते हुए अपने अपने अनुष्ठान का आयोजन करें।
किसी भी धार्मिक आयोजन में डीजे एवं साउण्ड सिस्टम के उपयोग की मां0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही संचालित किया जाए।
उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन होने के कारण खाद्य पदार्थों में मिलावट की सम्भावना भी बनी रहती है, अतः किसी भी स्थान से इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल सम्बन्धित विभाग से सामंजस्य स्थापित करते हुए तत्काल ऐसे व्यक्तियों/संस्थानों के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।सभी प्रभारी/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व में घटित घटनाओं जिनके कारण साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास किया गया हो, ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। किसी भी स्थान से किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उच्चाधिकारीगणों को सूचित करते हुए अल्पतम समय में सम्बन्धित थाना/चौकी से फोर्स मौके पर पहुंचे तथा किसी भी प्रकार से आपसी सौहार्द खराब न होने दें।
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर आपसी सौहार्द को खराब करने हेतु अफवाएं फैलाने वाले व्यक्तियों पर गोपनीय रूप से सतर्क दृष्टि रखते हुए इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगणों को देते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध समय से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करेंगे।
सभी प्रभारी/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सीएलजी मैम्बरों एवं सभी धर्मों के धर्मगुरूओं व गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी लेकर उन्हें नवरात्रि एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी सामंजस्य एवं सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करते हुए पुलिस एंव प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित करेंगे।