अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी से घंटाघर तक बाइक रैली निकालकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रैली में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
बाइक रैली के चलते शहर में यातायात प्रभावित हुआ और घंटाघर चौक पर वाहनों की लबी-लंबी कतारे लग गई। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी गांधी पार्क के सामने प्रदर्शन किया और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।