कर्णप्रयाग (चमोली): उत्तराखंड सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए त्तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को कर्णप्रयाग पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मंत्री ने चमोली जिले के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। यह कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को अभियान का प्रभावी और सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के लिए संगठन और विभागीय कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित समय के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।