देहरादून: मालदेवता पुल पर युवक का शव लटका मिला, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता में रविवार को एक युवक का शव लोहे के पुल से फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी (35) पुत्र कपूरचंद निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला के रूप में हुई है। मौके पर एक स्कूटी (यूके07 एफएन-9653) भी खड़ी मिली, जो मृतक के रिश्तेदार की बताई जा रही है।

जांच में मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं पाए गए हैं, जिसके चलते पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है, जहां पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!