
ऋषिकेश, (एसविरमानी)। बैंक ऑफ बड़ौदा की ऋषिकेश शाखा के प्रबन्धक दीपक सिंह नेगी ने कहा कि आज यह बैंक अपनी अपार सफलता के 115 वर्ष पूरे करने के बाद बैंक ने 116 वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मिलकर केक भी काटा और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
बैंक की इस अपार सफलता का श्रेय देश व विदेशों में फैले सम्मानित ग्राहकों को जाता है। श्री दीपक सिंह नेगी बैंक ऑफ बड़ौदा के 116 वें वर्ष में प्रवेश करने पर बैंक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बैंक ऑफ बड़ौदा 115वर्षों का लम्बा सफर तय करके 116 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
बैंक की इस अपार सफलता का श्रेय बैंक के उन करोड़ों ग्राहकों को जाता है जिन्होंने कई दशकों तक हमारा साथ निभाया है।
इस अवसर पे बैंक के सभी सम्मानित ग्राहक और कर्मचारी मोजूद रहे।