
एसकेविरमानी / ऋषिकेश। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नव वर्ष प्रतिपदा के पर नगर में विशाल पथ संचलन उद्घोष के साथ निकाला, जिसका नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित नगर पथ संचलन के दौरान बड़ी संख्या में संघ के संघ के स्वयंसेवकों ने गणवेश में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख स्वात्त रंजन ने कहा कि भारत को वैभव पर ले जाने के लिए पर्यावरण की रक्षा के लिए जल संवर्धन के साथ पेड़ों को बचाने की मुहिम चलाए जाने का आह्वान किया। कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे देश भी मजबूत होगा और हम भी मजबूत बनेंगे। बौद्धिक प्रमुख स्वात रंजन ने कहा कि 5125 और विक्रम संवत 2080 की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं,अभी हम संघ की परंपरा के अनुसार वर्ष भर में मनाए जाने वाले छ पर्व में नव वर्ष का उत्सव कोवर्ष प्रतिपदा उत्सव को मना रहे हैं। सौभाग्य से आज के ही दिन वर्ष प्रतिपदा के ही दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था इसीलिए प्रतिवर्ष ध्वज लगने के पहले हम परम पूजनीय को आद्य सरसंघचालक प्रणाम देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी कृतानंद ने भी अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा निकाले गए पथ संचलन का जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया गया, स्वयंसेवक अपने पूर्ण गणवेश मैं पथ संचलन कर रहे थे घाट रोड चौराहा ,अंबेडकर चौराहा, गंगानगर ,कोहली मार्केट, सहित कई जगहों पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा स्वयं सेवकों पर फूल बरसाए गए पथ संचलन में ऋषिकेश सहित डोईवाला, मुनी की रेती, रायवाला,स्वर्गआश्रम, नीलकंठ सहित हर जगह के स्वयंसेवको ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास, उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी ईश्वरदास संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर प्रांत संपर्क प्रमुख रमेश, दिनेश सेमवाल, अमित वत्स, सुदामा सिंधल रेवा नंद शास्त्री,चंद्रशेखर , भास्कर बिजलवान, विरेद्र सेमवाल,दिनेश बिस्ठ, अल्केश कुकरेती भरत ज्ञान देवेंद्र दयाल , धर्मवीर पंवार, सुबास जुगलान, विनोद जुगलान,नीरज कुकरेती धर्मेंद्र बिष्ट मुकेश देवरानी विजेंद्र रावत, सुरजीत राणा, अरविन्द नेगी,शिवम, भरत लाल, अभिनंदन सहित हजारों स्वयंसेवक ने पथ संचलन में भाग लिया।