कतारबद्ध होकर टेका भगवती के दरबार में माथा
बेहट (राजकुमार धनगर) ।सिद्ध पीठ माँ शाकम्भरी देवी के भवन पर आज प्रथम चैत्र नवरात्र पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेक प्रसाद चढ़ाया। ममता मयी माँ के दरबार मे सवेरे से ही कतारबद्ध होकर श्रद्धालुगगण जय माता के नारों के बीच कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा में रहे।
इस नवरात्र मेले में दिल्ली ,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जनपद के अलावा उत्तराखंड , हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यो के श्रद्धालुओ का आवागमन जारी है।