माथा टेक कर किया भोले बाबा का जलाभिषेक
राजकुमार धनगर / बेहट (सहारनपुर) । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर सहित तहसील एरिया के अनेक शिव मंदिरों में भारी संख्या में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर माथा टेक जलाभिषेक किया ।
महाशिवरात्रि पर सवेरे से ही शिवालयों में जय बम भोले के उद्घोष के बीच श्रद्धालुगणों का भारी संख्या के आवागमन लगा रहा । शिव भक्तों ने मन्दिरों में कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की ।नगर के शिव मंदिर सहित सलेमपुर ,रायपुर , कलसिया, बादशाहीबाग़ , साढोली कदीम , जसमौर , आदि दर्जनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति में शक्ति की कहावत चरितार्थ किया।भोले के भक्त जय शिव शंकर का उद्घोष करते हुए जलाभिषेक करते रहे।