कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन शुरू की जाएगी मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना

देहरादून।आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श व समीक्षा बैठक की गयी।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कर कमलों के द्वारा खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमे 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को 1500 रू खेल छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी।

वहीं बैठक में खेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपदों से प्रतिभावान खिलाड़ी जो कि 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदियमान योजना के तहत चयनित हुए लाभार्थियों को 3 माह की प्रोत्साहन धनराशि के चेक भी पहले क्रम में वितरित किए जाएंगे। वही मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस योजना से पूरे प्रदेश में लगभग 4000 बच्चे योजना से लाभान्वित होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना का कार्यक्रम सभी जनपदों में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें संबंधित क्षेत्रों के विधायकगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि देहरादून में राजधानी होने के नाते इस अवसर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार खेल नर्सरी को तैयार करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है जिसका कि भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |