मशहूर क्लासिकल डांसर वीपी मानसिया ने सोमवार को सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर हिंदू होने के चलते उन्हें कूडलमणिक्यम मंदिर में प्रस्तुति देने से रोक दिया गया है। यह मंदिर केरल के थिसूर में है। मानसिया ने कहाकि उन्होंने एक हिंदू से शादी की है। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन ने उनसे हिंदू धर्म में शामिल होने संबंधी दस्तावेज की मांग की। मानसिया की प्रस्तुति 21 अप्रैल को होने वाली थी।
यह भी विडंबना है कि मुस्लिम परिवार में जन्म मानसिया को भरनाट्यम डांस अपनाने के लिए अपने समुदाय से भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। मल्लपुरम में उनके परिवार को कट्टरपंथियों की तरफ से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। मनासिया के बड़े भाई वीपी राबिया भी एक क्लाासिक डांसर हैं। इन दोनों के बारे में 2006 में हिंदुस्तान टाइम्स समेत विभिन्न मीडिया समूहों द्वारा प्रकाशित किया गया है। बाद में इन्हें महल कमेटी से निकाल दिया गया था।