देहरादून। देहरादून शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में विलम्ब तथा बरसात के मौसम होने के कारण लोगों को होने वाली भारी परेशानियों के दृष्टिगत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व कमेटी देहरादून नेतृत्व में मुख्य कार्याधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लिo, देहरादून के राजेन्द्र नगर स्थित कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया व एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ता आज राजपुर रोड पर स्थित राजीव भवन एकत्र हुए और वहां से राजेंद्र नगर स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने महानगर अध्यक्ष डा जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व जोरदार प्रदर्शन किया और स्मार्ट सिटी कार्यों में लगातार हो रहे विलम्ब पर विरोध प्रकट किया।
इस दौरान महानगर कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी पार्षद संगीता गुप्ता, महिला कांग्रेस की उर्मिला थापा, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, राजेश पुंडीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।