भ्रष्टाचार और घोटालों से भरा रहा सरकार का एक साल : रमोला

एसकेविरमानी / ऋषिकेश ।विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार की राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश भाजपा सरकार सहित क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की भी कोई ऐसी उपलब्धि नहीं हैं जिस पर प्रदेश व विधानसभा वासियों को गर्व हो। सरकार ने अपने इस एक वर्ष के कार्यकाल में केवल जनता को गुमराह करने, मंहगाई, भ्रष्टाचार, व गरीब, मजदूर, किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों का उत्पीड़न करने के अतिरिक्त उनके कल्याण के लिए कोई भी काम नहीं किया है भाजपा सरकार की एक वर्ष की सरकार में चोरी डकैती व बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। अंकिता भंडारी, हेमा नेगी, पिंकी, जगदीश चंद, केदार भंडारी, विपिन रावत हत्याकांड जैसी घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है राज्य सरकार का यह कार्यकाल घोटालों की सरकार के रुप में जाना जाएगा क्योंकि राज्य सरकार के कई विभागों के हुए भर्ती घोटालों व विधानसभा बैक डोर भर्ती घोटालों सहित स्थानीय विधायक व मंत्री पुत्र द्वारा राजस्व चोरी जैसे आरोपों ने उत्तराखंड प्रदेश व ऋषिकेश देवभूमि को शर्मशार किया है।

श्री रमोला ने कहा कि विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाला राज्य सरकार में अधिनस्त चयन आयोग भर्ती घोटाला, लोक सेवा आयोग घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, फॉरेस्ट भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, सहकारिता भर्ती घोटाला एवं भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री सहित भ्रष्टाचारी दोषियों को संरक्षण देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा ऋषिकेश की बात करे तो क्षेत्रीय विधायक व सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शहरी विकास व वित्त मंत्री होने के बावजूद ऋषिकेश नगर निगम व पूरी विधानसभा विकास व विकास के बजट के लिए तरसती रही जहां चुनाव के घोषण पत्र में ऋषिकेश शहर को कूड़ा मुक्त करने, ग्रामीण क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना व बाड़ ग्रसित गांव में बाड़ सुरक्षा कार्य करवाना खदरी पोलेटैकनीक कॉलेज में अतिरिक्त विषयों को लाना श्यामपुर फाटक में ओवर ब्रिज बनवाना ऋषिकेश शहर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाना त्रिवेणी घाट पर गंगा की जल धारा को गंगा तट तक लाना व आंतरिक सड़को की गुणवत्ता के साथ निर्माण करवाना, स्थानीय बेरोजगार लोगों को रोजगार मुहिय करवाने सहित तमाम तरह के वादे इन्होंने जनता से किए थे जिनमें से की एक भी सिरोधारिय नहीं चड़ा हैं। पूरे वर्ष प्रेम चंद अग्रवाल विवादों में घिरे रहें जिस नपर विधानसभा में अवैध रुप से बैक डोर से भर्ती कराना अपने रिश्तेदारों सहित संघ व भाजपा के बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को अवेध रूप से नौकरी देने का आरोप, स्टाम्प चोरी जैसे गंभीर आरोपों में घिरे बेटे को बचाने का प्रयास करना, विधानसभा सचिव को एक वर्ष में तीन प्रमोशन अवैध रूप से देने जैसे आरोपों के साथ साथ अंकिता भंडारी के प्रकरण में वीआईपी के नाम को छुपाने को लेकर गलत बयानबाज़ी करना व अपनी ही पार्टी की मेयर से विवादों को लेकर ऋषिकेश के विकास को पीछे धकेलने का काम किया है। ऋषिकेश विधानसभा के लोग आज भी रोजगार के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऋषिकेश विधानसभा के लोग आज भी श्यामपुर फाटक के जाम के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण लोग आज भी डिग्री कॉलेज, बाढ़ सुरक्षा कार्य, आंतरिक सड़को के निर्माण को लेकर चिंतित हैं व साथ साथ ऋषिकेश के नगर निगम क्षेत्र में गंगा के किनारे पड़े कूड़े के ढेर को हटाने के लिए पिछले सोलह वर्षों से जनता को भ्रमित करने का काम विधायक प्रेम चंद अग्रवाल कर रहे हैं लेकिन कूड़े का निस्तारण अभी तक नहीं हुआ क्योंकि कूड़े का निस्तारण भी मंत्री व मेयर के आपसी द्वंद के कारण नहीं हो पा रहा है ।

रमोला ने कहा कि आज प्रदेश सरकार व विधायक प्रेम चंद अग्रवाल इस भ्रष्टाचार लिप्त एवं घोटाला वर्ष को अपनी सफलता का मुखौटा पहनाकर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे जो शर्मनाक हैं अगर स्पष्ट रुप से इस एक वर्ष के कार्यकाल को कहा जाए तो यह भाजपा सरकार व मंत्री के घोटालों का कार्यकाल कहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |