अंकिता भंडारी केस पर कांग्रेस का बड़ा बयान, न्याय की लड़ाई जारी रखने का ऐलान – Bharat Naman

अंकिता भंडारी केस पर कांग्रेस का बड़ा बयान, न्याय की लड़ाई जारी रखने का ऐलान

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उत्तराखंड से दिल्ली तक विरोध तेज होता जा रहा है। देहरादून में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी लड़ाई लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के लोगों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर भी उठे सवाल

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों ने रातभर धरना दिया। बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए अंकिता के माता-पिता, विपक्षी नेताओं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। उन्हें तिलक मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।

बताया गया कि अंकिता के माता-पिता को करीब दो घंटे बाद सुबह 6 बजे रिहा कर दिया गया। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि यदि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को देशभर में फैलाया जाएगा।

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के बाद फिर गरमाया मामला

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड में विरोध के स्वर तेज हुए हैं।कांग्रेस का कहना है कि अंकिता के परिवार को न्याय मिलने तक पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *