श्री गीता आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस
एसके विरमानी /ऋषिकेश। श्रीगीता आश्रम ऋषिकेश में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिन आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास राधा वल्लभ नागार्च दतिया वालों ने कहा कि भगवान का अवतरण दुष्टों के विनाश एवं साधु संतों की रक्षा के लिए होता है। जब – जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है तब – तब भगवान मानव रूप में अवतार धारण करते हैं और दुष्टों का विनाश एवं धर्म की रक्षा करते हैं।
कथा में मुख्य यजमान रमेश कबजू हम उनकी धर्मपत्नी रामकली देवी, विजय कबजू, गोपाल भार्गव, कांता देवी रामसेवक हरिहर गौतम बाबू भाई श्री राम जी, डा दीपक गुप्ता, भानु मित्र शर्मा आदि अनेक महानुभावों ने भाग लिया ।
