देहरादून में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नदियों के पानी की गुणवत्ता की जांच की, इसमें दून से गुजरने वाली बिंदाल, रिस्पना, सुसवा का पानी कई जगह ई श्रेणी (स्नान और सिंचाई के लिए भी ठीक नहीं) में मिला है। वहीं, पहाड़ में गोविंदघाट, विष्णु प्रयाग, कर्णप्रयाग में अलकनंदा, धौली गंगा, पिंडर (बिना पारंपरिक उपचार का पेयजल) आदि का जल उच्च गुणवत्तायुक्त का है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नदियों की जल गुणवत्ता को ए, बी, सी, डी और ई श्रेणी में बांटा हुआ है।
ए श्रेणी उच्च गुणवत्ता वाले जल को दर्शाती है, जो पीने और नहाने के लिए।
बी श्रेणी में नहाने और मछली पकड़ने के लिए जल ठीक माना जाता है।
सी श्रेणी मध्यम गुणवत्ता वाले जल को दर्शाती है, जो सिंचाई और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए उपयुक्त हो सकती है।
डी श्रेणी में जल की गुणवत्ता को सिंचाई और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए कम ठीक माना जाता है।
ई-श्रेणी निम्न गुणवत्ता वाले जल को दर्शाती है, जो विशेष रूप से औद्योगिक शीतलन और नियंत्रित अपशिष्ट निपटान के लिए ठीक माना जाता है।