

माता सती के देह त्याग के मार्मिक प्रसंग से भक्तगण हुए भाव विह्वल
एसके विरमानी / देहरादून । मां दुर्गा मंदिर विद्या विहार फेज वन में जन कल्याण समिति के द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक पंडित पवन बौडाई द्वारा शिव भक्तों को मां सती के देह त्याग की मार्मिक कथा का श्रवण कराया एवं चतुर्थ ज्योतिर्लिंग ओमकारेश्वर के उत्पत्ति की कथा भी सभी भक्तों को सुनाई।
कथा में मुख्य रूप से पहुंचे जन कल्याण समिति के अध्यक्ष भानु पंचोली, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सरला ज़ख़मोला बसंती विंजोलाा, भारती पंचोली, मंजु रावत, पार्वती राणा चंद्रकला राणा समेत सैंकड़ों श्रद्धालुओं भाग लेकर शिवमहापुराण का श्रवण कर पुण्य कमाया।