
देहरादून । मणिपुर में हिंसा के दौरान दो महिलाओं की नग्न परेड की घटना से गुस्साई कांग्रेस की देहरादून महानगर और महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका अपना विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डा जसविंदर सिंह गोगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।कांग्रेस महानगर कमेटी की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।