देहरादून । महानगर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने मणिपुर में हिंसा के दौरान महिलाओं को नंगा करके घुमाएं जाने की घटना को पूरे देश के लिए शर्मनाक बताया है और कहा कि इसके लिए वहां की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एन वीरेन्द्र को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए और वो ऐसा नहीं करते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।
श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है कि ऐसी घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट के स्वत संज्ञान लेने के बाद केन्द्र और मणिपुर से सरकार की नींद टूटी। उन्होंने कहा कि यह कहने के बाद तो मणिपुर के सीएम को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने अधिकार नहीं है कि ऐसी तो सैंकड़ों घटनाएं यहां हुई है। उन्होंने कहा कि देश अब महिलाओं का और अधिक अपमान बर्दास्त नहीं करेगा।