चमोली हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि

हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए सीएम धामी

शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना,  हर संभव मदद का भरोसा

दुर्घटना के कारणों की गहन जांच होगी , दोषियों पर सख्त कार्रवाई

चमोली/ देहरादून । चमोली में कल हुई हृदय विदारक दुर्घटना में मृतकों श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा भी चमोली हादसे दुख प्रकट करते ही मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

होमगार्ड्स के  शहीद 3 जवानों को दी श्रद्धांजलि

चमोली पुलिस के अनुसार कल चमोली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए होमगार्डस के जवान मुकुंदी राम, सोबत लाल व गोपाल को आज  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी , नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य, पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  महेन्द्र भट्ट व पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र  करन सिंह नगन्याल द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर मैदान में श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक संतप्त मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुँकर घायलों का हाल चाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक  अनिल नौटियाल, विधायक थराली  भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी चमोली  हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह व पुलिस उपाधीक्षक चमोली  प्रमोद शाह द्वारा भी शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

उक्रांद ने कहा मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मिलें

इधर देहरादून में उक्रांद ने  चमोली जनपद के पीपलकोटि में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बिजली के करंट से हृदय विदारक घटना में मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना सभा की।

इस अवसर पर दल की ओर से मृतक परिवारों की सहायता के लिए ₹ 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद की मांग सरकार से की गई । साथ ही इस घटना की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग भी की।

इस अवसर पर दल के केंद्रीय उपाध्याय महेन्द्र सिंह रावत, सुनील ध्यानी, राजेंद्र बिष्ट, रमा चौहान, पीo एसo कठेत, डॉ देवेश्वर भट्ट, अशोक नेगी, दीपक रावत, एडवोकेट डी एम काला, राजेंद्र प्रधान, मनीष रावत,राजू भट्ट, एस एन बिष्ट,श्याम सिंह नेगी, प्रभात डंडरियाल आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस महानगर मुख्य प्रवक्ता हादसे से दु:खी

कांग्रेस देहरादून महानगर की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने भी चमोली हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को इस घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों और घायलों को समुचित सहायता राशि दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |