एसकेविरमानी / ऋषिकेश । मधुबन आश्रम में आज राम भक्त श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव एवं परम पूज्य गोलोक वासी श्री भक्तियोग स्वामी जी महाराज जी का तिरोभाव दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया सबसे पहले पूज्य महाराज जी को श्रद्धांजलि पुष्पांजलि दी गई उसके बाद हनुमान भगवान जी की आरती की गई और साधुओं को भंडारा एवं दक्षिणा वितरित की गई।
इस अवसर पर परम पूज्य श्री परमानंद दास जी महाराज ने कहा कि हम को परम रामभक्त श्री हनुमान जी की जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए कि वह अपनी सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे एक किसी भी क्षण वह नीचे नहीं गिरते थे और हमेशा भगवान की सेवा में तत्पर रहते थे और इसी प्रकार श्री भक्ति योग महाराज जी जिन्होंने मधुबन आश्रम का निर्माण किया और एक दिव्य मंदिर उत्तराखंड एवं पूरे देश के लिए स्थापित किया इसमें आप लोग आकर भगवान का कीर्तन सत्संग कर सकते हैं और जीवन को सफल बना सकते हैं।
इस अवसर पर नगर निगम मेयर श्रीमती अनीता मंमगाई जी देवभूमि कल्याण संगठन के अध्यक्ष श्री हरीश धींगरा जी संरक्षक श्री कमल सिंह राणा जी परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री दयाराम दास जी महाराज श्री रवि प्रपन शास्त्री जी महाराज श्री अर्जुन दास जी श्री विष्ण खन्ना जी श्री हरीश अरोड़ा जी श्री अशोक गुप्ता जी श्री नवीन अग्रवाल जी श्री राजीव उपाध्याय जी ओम प्रकाश मैनी श्री पवन सिंह जी श्री हिम्मत सिंह जी श्री यशपाल पवार जी श्री किरण जंड पवन जंड एवं प्रबंधक हर्ष कौशल इत्यादि उपस्थित थे