एसकेविरमानी / ऋषिकेश । हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मनोकामना सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीस का पाठ किया। इस मौैके पर हनुमान मंदिर में माथा टेककर डा. अग्रवाल ने प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की कामना की। साथ ही मौजूदा हनुमान भक्तगणों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई भी दी।
गुरूवार को मंत्री डा. अग्रवाल ने मायाकुंड स्थित मनोकामना सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया। इस मौके पर साधु संतों का आशीर्वाद लिया और भक्तगणों में प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर मंदिर के महाराज डा. रामेश्वर प्रसाद जी, रूपेश गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सुदामा सिंघल, सुशील मित्तल, गोपाल रस्तोगी, सियाराम रस्तोगी, गोविंद रामजी आदि उपस्थित रहे।
इसके बाद मंत्री डा. अग्रवाल ने देहरादून रोड स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया। यहां सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देने के बाद मंत्री डा. अग्रवाल ने जयराम आश्रम स्थित हनुमान जी की वृहत आकार की मूर्ति के दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की गई। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन भी किए।
इस मौके पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, दीप शर्मा, विनय उनियाल, जितेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।