
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया
देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना |
बाद में, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल-भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है, भाजपा की ये 43 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ,श्रीमती रेखा आर्य, गणेश जोशी तथा विधायक खजान दास सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे |
गणेश जोशी ने अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराया
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेशवीला रोड़ स्थित अपने निजी आवास में पार्टी का झंडा फहराया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी हैं, यहां पार्टी कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्य की भांति आपसी प्रेम, सामंजस्य से रहकर कार्य करते है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद सतेंद्र नाथ, ज़िला उपाध्यक्ष बबीता सहोत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा ने देश में वोटबैंक की राजनीति को टक्कर दी : अग्रवाल
एसकेविरमानी / ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के 44वें वर्ष में प्रवेश करने पर पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कमल का फूल देकर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को भी सुना व देखा और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी आज 43वां स्थापना दिवस मना रही है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन (6 अप्रैल) वर्ष 1980 में हुई थी। इससे पहले यह भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता था, जिसकी स्थापना साल 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि 1977 में देश में कांग्रेस विरोधी मोर्चा जब तैयार हुआ तो भारतीय जनसंघ सहित कई अन्य दलों का विलय जनता पार्टी के रूप में सामने आया, जो केंद्र में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी। लेकिन आपसी कलह और खींचतान के बीच जनता पार्टी बहुत दिनों तक नहीं चल पाई और फिर 1980 में 6 अप्रैल को बीजेपी अस्तित्व में आई, जिसका आज 43वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था। लेकिन भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान, देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने ये देखा कि अपने नागरिकों का जीवन आसान बनाना भाजपा सरकारों की, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता रही है
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, मण्डल प्रभारी राजकुमार राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, मेयर अनिता ममगाई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, सन्दीप गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनिता प्रधान, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, नितिन सकसेना, हरीश तिवाड़ी, राकेश परचा, पार्षद राजेश दिवाकर आदि सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निवास स्थान पर फहराया भाजपा का ध्वज
क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री पेंशनर वालों ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा स्थित अपने निवास स्थान पर पार्टी का ध्वज फहराया।
