
गाजियाबाद में आयोजित समारोह में दोनों खिलाड़ी सम्मानित
प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर दीपक नंदा इंडियन रॉक और प्लस साइज मॉडल पारुल नंदा ने किया सम्मानित
भारतनमन / जुलाना, जींद । 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023 समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें समाज और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं नेताओं सहित अलग अलग श्रेणियों से देश की महान हस्तियों को सम्मानित किया गया ।

समारोह में हरियाणा प्रदेश के जींद जिले के गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला और लजवाना खुर्द ईशांत अहलावत को सम्मानित किया गया। सूरज रोहिला को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने एवं प्रदेश और 7 से 9 जनवरी को नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने पर प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर दीपक नंदा इंडियन रॉक और प्रसिद्ध प्लस साइज मॉडल पारुल नंदा द्वारा शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया । ईशांत अहलावत को भी प्रदेश और 7 से 9 जनवरी तक नेपाल में अन्तरराष्ट्रीय बाक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया।
सूरज रोहिला ने बताया कि शाइनिंग स्टार इंडिया अवार्ड 2023 समारोह का आयोजन डॉ. विजय विराज की देख-रेख में ईगल प्रोडक्शन द्वारा किया गया । सूरज ने कहा कि ऐसे ऐसे सम्मान मुझे निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं जिनसे मेहनत करने की जिज्ञासा दोगुना हो जाती है
ईशांत अहलावत ने कहा कि ऐसे सम्मान उन्हें निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं जिनसे मेहनत करने की जिज्ञासा दोगुना हो जाती है ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आशीष श्रीवास्तव और जय हिंद राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष श्रीवास्तव, सेलिब्रिटी अतिथि प्रसिद्ध यूट्यूबर और वीडियो निर्माता श्रीमती गीता कश्यप और बॉलीवुड स्टार श्री जुनैद हुसैन खान, प्रबंध निदेशक डॉ. विजय विराज, जूरी डॉ. निधि वर्मा और डॉ. रबियाह भाटिया, आरती सिंघल, राजेश कुमार सिंह, अमित कुमार सहित देश की महान हस्तियां मौजूद रही ।