
ऋषिकेश(एस.के विरमानी) मुनिकीरेती कैलाश गेट स्थित मधुबन आश्रम में 18 अगस्त से श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मधुबन आश्रम केे महंंत स्वामी परमानंददास प्रभु जी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां प्रारंभ सुरु हो चुकी है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया जाएगा,
श्री प्रभु जी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मधुबन आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्णोउत्सव, महाभिषेक,संकीर्तन, नृत्य नाटिका, प्रवचन एवम दिव्य महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है ।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम 18 अगस्त को कृष्ण जन्म उत्सव, 19अगस्त को जन्माष्टमी, 20 अगस्त को नन्द उत्सवस के रूप में मनाया जाएगा ।
जिसमें देश विदेश से भक्तगण जन्माष्टमी उत्सव में भाग लेने के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं । जन्माष्टमी के अवसर पर मधुबन आश्रम को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इस अवसर पर हर्ष कौशल, श्री रास बिहारी दास भी उपस्थित थे।