शैक्षिक उन्नयन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय चाकला के प्रधानाचार्य रवि रोहिला सम्मानित

बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चाकला में विद्यालय प्रबंध समिति बैठक तथा स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा एआरपी मनमोहन रोहिला एवं प्रियंका रुहेला के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण करके किया गया ।

बीईओ शिकारपुर ने सभी को स्कूल चलो अभियान ,स्कूल रेडिनस कार्यक्रम ,निपुण भारत मिशन, संचारी रोग आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की। एआरपी डॉ मनमोहन रोहिला ने सरकारी विद्यालयों के विशेषताओं के संबंध में चर्चा की तथा सभी को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करने हेतु अपील की । एआरपी प्रियंका रूहेला ने स्कूल चलो अभियान में लड़कों के साथ साथ लड़कियों का भी शत-प्रतिशत नामांकन पर बल दिया गया है। उन्होंने 100 दिवसीय मिशन शक्ति विशेष अभियान कार्ययोजना की चर्चा की।

प्रधानाध्यापक रवि रोहिला ने एकल विद्यालय में अपने अथक प्रयास से विद्यालय के शैक्षिक तथा भौतिक वातावरण में सुधार किया है ।इस कारण सभी ने उनका फूल मालाओं से अभिनंदन किया ।सामाजिक संस्था राम कृष्ण शीला देवी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शैक्षिक उन्नयन हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई तथा दाना-पानी कमल भी भेंट किया गया ।

रवि कुमार ने बताया कि इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है तथा वह भविष्य में भी विद्यालय सुधार कार्यक्रम में और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे ।कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर सुरेश पाल, किरण पाल ,संदीप राघव , विमला देवी ,तेजेंद्र सिंह ,सतीश चंद् ,रेखा , निर्देश आदि दर्जनों ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!