पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गरिमा जोशी ने जीते दो गोल्ड मेडल
एसकेविरमानी / देहरादून । उत्तराखण्ड में युवा कल्याण एवं प्रारद एवं खेल उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2023 में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गरिमा जोशी ने दिव्यांग वर्ग की पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 2 गोल्ड मैडल जीते।
उत्तराखण्ड में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 29 दिसंबर 2022 को किया गया, जिसमें 21 व 22 फरवरी 2023 को दिव्यांग वर्ग की पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गरिमा जोशी ने जनपद अल्मोड़ा कि ओर से प्रतिभाग कर 2 गोल्ड मैडल Javelin Throw and Discus Throw में हासिल किया ।
इससे पहले गरिमा जोशी ने 5 मई 2022 महीने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इटली में एक silver medal and bronze medal Javelin Throw and Discus Throw में हासिल किया था।