देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल – Bharat Naman

देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून। त्रयोदशी के पावन अवसर पर देहरादून में भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा का शुभारंभ सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे और भगवान टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज समेत देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई।

शोभायात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज का डोला प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों के मुताबिक शोभायात्रा के टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सेवा दल के सेवादार पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर प्रत्येक चौराहे पर यातायात और व्यवस्था संभाल रहे हैं।

स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्था के तहत दो एम्बुलेंस, दो डॉक्टर, चार नर्स, एक फायर ब्रिगेड वाहन भी शोभायात्रा के साथ तैनात किया गया है।

शोभायात्रा के दौरान धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *