शहीद सेवा दल अध्यक्ष सावन सिंह रोहिला ने शहीद संदीप मलिक को दी श्रद्धांजलि

शहीद की पत्नी नीरू मलिक और पिता सतबीर मलिक को किया सम्मानित

2019 में पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे संदीप मलिक

महम (जींद)। शहीद सेवा दल के अध्यक्ष सावन सिंह रोहिला ने आज बहलंबा गांव में सेना मेडल प्राप्त ने शहीद सन्दीप मलिक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सेल्यूट किया और सेनाधिकारियों की ओर से उनकी धर्मपत्नी नीरू मलिक एवं पिता सतबीर मलिक को सम्मानित किया गया ।

सावन सिंह रोहिला ने बताया कि 27 वर्षीय सन्दीप मलिक बहुत ही ऊर्जावान एवं दिलेर सैनिक थे जो मई 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए शहादत को प्राप्त हुए थे । शहादत से पूर्व उन्होंने जिस साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए आतंकियों का संहार किया उसके लिए प्रत्येक भारतीय को हमेशा उन पर गर्व रहेगा और आने वाली पीढियां उनके जीवन से प्रेरणा लेती रहेंगी ।

कार्यक्रम में शहीद सेवादल के कुरुक्षेत्र टीम के सदस्य बलविंदर मोर, महम शहीद सेवादल टीम से सोमबीर बेनीवाल, शहीद सेवादल रोहतक अध्यक्ष महावीर सहारण, प्रदेश सलाहकार डॉ राजेश आर्य , शहीद सेवादल और हर घर तिरंगा टीम से दीपक कश्यप के साथ उनकी पूरी टीम शामिल रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!