फड – फेरी वालों का किया सत्यापन
चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम में अतिक्रमण हटाने फड़-फेरी वालों, दुकानों एवं होटलों में काम कर रहे कर्मचारियों के सत्यापन चैक करने हेतु दिए गए निर्देशानुपालन में पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर के नेतृत्व में श्री बद्रीनाथ धाम में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण को हटाया गया।
इस दौरान एसबीआई से मंदिर परिसर,वीआईपी गेट,गाँधी घाट नया पुल, साकेत तिराहा आदि स्थानों पर अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण को हटाया गया।
पुलिस द्वारा मजदूरों,होटल ढाबों में काम कर रहे कर्मचारियों,फड़-फेरी,कंडी वालों का सत्यापन किया गया। व सभी को अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने हेतु हिदायत दी गयी।
इस दौरान निरीक्षक बी.एल.भारती, निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा, एस.एस.आई. थाना बद्रीनाथ डी.एस. रावत, एस.आई. गगन मैठाणी सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
